आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का एक रास्ता निकाला है। उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में धमकी दी है कि उद्योगपति अमेरिका में अपने प्रोडक्ट बनाएं, नहीं तो टैरिफ के लिए तैयार रहें। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने चंचल हत्याकांड के 2 आरोपी दबोचे हैं। राजस्थान में आज हाई अलर्ट है, क्योंकि अजमेर दरगाह मामले की सुनवाई और याची ने जान को खतरा बताया है। आज मध्य प्रदेश में CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक है, जिसमें धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी का प्रस्ताव आएगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें MR-VIBER के साथ…
09:49 (IST) 24 Jan 2025
तमिलनाडु में पर्यावरणविद् की हादसे में मौत
तमिलनाडु में एनवायरनमेंट एक्टिविस्ट जगबीर अली की हादसे में मौत हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस घटना को साजिश बताते हुए प्री-प्लान्ड मर्डर कहा। उन्होंने कहा कि लॉरी ने जगबीर अली को टक्कर ही नहीं मारी, बल्कि गाड़ी रिवर्स करके 2-3 बार उनके ऊपर चढ़ाई। उसने अली को जानबूझकर कुचला। एक्टिविस्ट की आवाज दबाने के लिए यह साजिश रची गई थी।
09:06 (IST) 24 Jan 2025
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके लगे
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज भूकंप आया। करीब सवा 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी रही, लेकिन इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले म्यांमार में 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।
CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरगोन जिले के महेश्वर में आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इस कैबिनेट मीटिंग में धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रदेश के कुल 17 शहर धार्मिक नगरी कहलाते हैं। इन शहरों में सभी तरह की शराबबंदी भी रोक लगा दी जाएगी।
यह खबर भी पड़े
08:04 (IST) 24 Jan 2025
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का रास्ता मिला!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 5 दिवसीय वार्षिक बैठक को संबोधित किया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि वह सऊदी अरब और ओपेक से तेल की कीमतें कम करने के लिए कहेंगे। अगर कीमतें कम हुईं तो रूस-यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।
Tags:
उत्तराखंड न्यूज़